लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अदालत कोयला घोटाला के मामलों की सुनवाई के लिए सोमवार को नया न्यायाधीश तय करेगी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस न्यायिक अधिकारी का नाम तय करेगा, जो 2014 से लंबित सनसनीखेज कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई करने के लिए विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर की जगह लेंगे।

शीर्ष अदालत ने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के महापंजीयक के पत्र का संज्ञान लिया था जिसमें पाराशर के स्थान पर अन्य उपयुक्त पीठासीन अधिकारी नामित करने की अनुमति देने या नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है। पाराशर कोयला घोटाला के मामलों की सुनवाई 2014 से कर रहे हैं।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एस बोबड़े की अगुवाई वाली पीठ ने पाराशर के स्थान पर विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए 15 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से निचली अदालतों के ‘‘उच्च क्षमतावान एवं पूरी तरह ईमानदार’’ पांच न्यायाधीशों के नाम देने का अनुरोध किया था।

यह पीठ सोमवार को इस मुद्दे पर विचार करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति बोबडे के अलावा न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना एवं न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमणियन भी हैं।

पीठ ने 15 मार्च को कहा था, ‘‘ हम पाते हैं कि नयी दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत में विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम), (सीबीआई)-07, के रूप में काम कर रहे भरत पाराशर को बदलने की जरूरत है, क्योंकि वह 19 अगस्त, 2014 में उस अदालत में विशेष न्यायाधीश के रूप में तैनात किये जाने के बाद अब उसी पद पर छह साल से अधिक समय पूरा कर चुके हैं।’’

शीर्ष अदालत ने कहा था, ‘‘ हम दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से उच्च क्षमतावान एवं पूर्णत: ईमानदार पांच न्यायाधीशों का पैनल हमें देने का अनुरोध करते हैं ताकि हम विशेष न्यायाधीश के तौर पर भरत पाराशर के स्थान पर उपयुक्त नाम सुझा सकें।’’

शीर्ष अदालत ने 2014 में केंद्र द्वारा 1993 एवं 2010 के बीच आवंटित किये गये कोयला के 214 ब्लॉकों के आवंटन को निरस्त कर दिया था और विशेष सीबीआई न्यायाधीश को मामले की सुनवाई का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह