लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ के कामकाज का समय बदलेगा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई बंबई उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ के कामकाज का समय सात जून से बदल रहा है। अदालत में अब मामलों की सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे के स्थान पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगी।

उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट नोटिस के अनुसार, बंबई उच्च न्यायालय परिसर में स्थित अदालत की सभी पीठों के कामकाज का समय बदलकर पूर्वाह्न 10:30 से शाम 4:30 और भोजनावकाश दोपहर 1:30 से 2:30 तक होगा।

लेकिन, उच्च न्यायालय की नागपुर, गोवा और औरंगाबाद स्थित बंबई उच्च न्यायालय की पीठों के कामकाज का समय वही पुराना रहेगा। यहां सुनवाई पूर्वाहन 11 बजे से शाम पांच बजे तक और भोजनावकाश दोपहर दो से तीन बजे तक होगी।

अदालत के रजिस्ट्रार जनरल शिवकुमार दिगे द्वारा हस्ताक्षरित इस नोटिस में गोवा, नागपुर और औरंगाबाद पीठों के कामकाज के समय में बदलाव का कोई जिक्र नहीं है।

अदालत के अधिकारियों का कहना है कि कामकाज के समय में बदलाव का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।

फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय की सभी पीठें वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आवश्क मामलों की सुनवाई कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए