लाइव न्यूज़ :

बच्चों की सेहत को शिक्षण, मुख्य धारा के विषयों में आगे बढ़ाने का समय आ गया है: सिसोदिया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि यह समय बच्चों के समग्र सेहत को शिक्षण और मुख्यधारा के शैक्षिक विषयों में आगे बढ़ाने का है।

मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा पर ‘हार्वर्ड सोशल एंटरप्राइज कॉन्फ्रेंस’ में सिसोदिया ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि सेहत को शिक्षा के क्षेत्र में एक मुख्यधारा के विषय के रूप शामिल करने की जरूरत है। हमने जो पहल की है, वह बच्चों को विकसित करने के लिए की गई हैं। इनमें उद्यमशील मानसिकता पाठ्यक्रम है। बच्चे चाहे जो भी आगे पढ़ें, हम चाहते हैं कि हमारे छात्र एक उद्यमी की तरह सोचें - बड़ा सपना देखें, नए और चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को आज़मायें, आसपास के अवसरों को पहचानने में सक्षम हों और फिर उन्हें पूरा करने के लिए योजना बनाएं और निष्पादित करें।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के "खुशी पाठ्यक्रम" के माध्यम से, वे "मानसिक स्वास्थ्य के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में सोचने के लिए हमारे पारिस्थितिक तंत्र को प्रोत्साहित करने में सक्षम" हुए हैं।

हार्वर्ड सोशल एंटरप्राइज कॉन्फ्रेंस में शीर्ष नेताओं, चिकित्सकों और छात्रों शामिल हुए। इस साल के सम्मेलन का विषय ‘‘रेजिलिएंस एंड रेकनिंग" था तथा ‘‘इनोवेशन इन मेंटल हेल्थ’ पैनल परिचर्चा का एजेंडा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां