लाइव न्यूज़ :

मुख्तार को उसके अपराधों की सजा मिलने का समय आ गया है : राज्‍य मंत्री

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:04 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने रविवार को कहा कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को अपराधों की सजा मिलने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि अंसारी को दुनिया के मुस्लिम देशों में स्वयं को मुस्लिमों के रक्षक के रूप में पेश करने के कारण विदेशों से धन मिलती था।

शुक्ल ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में बाहुबली विधायक अंसारी को लेकर पूर्ववर्ती सपा, बसपा व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अंसारी का पाप सिर पर चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस प्रकरण में अंसारी का समर्थन और सहयोग करने वाले बहुत बड़े-बड़े नाम बेनकाब होंगे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण अंसारी का संरक्षण करती थीं, जिसके कारण उसका माफिया राज चलता था। राज्‍य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार उसे दंडित कराने के लिए प्रयासरत है और उसका आर्थिक साम्राज्य तोड़ दिया गया है, अब वह गवाहों को डरा धमका नहीं सकते।

मंत्री ने कहा, ‘‘अंसारी को किये गए अपराध की सजा मिलने का समय आ गया है, इसलिए वह डरे हुए हैं।’’ अंसारी की गाड़ी पलटने के बयान को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कल क्या होगा, यह किसने देखा है। एम्बुलेंस प्रकरण को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच में परत दर परत सारे तथ्य सामने आ जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान