लाइव न्यूज़ :

केसीआर, टीआरएस के जाने का समय आ गया है : नड्डा

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक दिसंबर को शहर में होने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए शुक्रवार को ‘रोडशो’ करते हुए कहा कि ‘‘केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) और टीआरएस सरकार के जाने का समय आ गया है ।’’

नड्डा ने कोठपेट में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘बारिश के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी संख्या में आए। यह केसीआर और टीआरएस को संदेश दे रहा है...आपके जाने का समय आ गया है और भाजपा के आने का समय आ रहा है।’’

निगम चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष के आने को लेकर कुछ धड़ों द्वारा आलोचना पर नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने, विकास को गति देने और पार्टी के विस्तार के लिए जहां भी जाने की जरूरत होगी, वह जाने के लिए तैयार हैं।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। हाल में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने टीआरएस नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक ‘‘आरोप पत्र’’ जारी किया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सत्तारूढ़ टीआरएस की आलोचना की थी।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रचार के लिए आने का कार्यक्रम है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रचार के लिए आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग