लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर की चरम सीमा जा चुकी है, लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं: जैन

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवम्बर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि कोविड-19 की तीसरी लहर की चरम सीमा यहां से गुजर चुकी है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लॉकडाउन के जरिए संक्रमण पर काबू नहीं किया जा सकता और लोगों को मास्क पहनकर अपना बचाव करना चाहिए।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

लॉकडाउन फिर लगाए जाने के सवाल पर जैन ने कहा, ‘‘ कोई संभावना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकता हूं कि तीसरी लहर की चरम सीमा जा चुकी है।’’

एक दिन पहले ही केन्द्र ने 300 अतिरिक्त आईसीयू बेड (बिस्तर) की व्यवस्था करने, प्रतिदिन होने वाली आरटीपीसीआर जांच की संख्या दोगुना करने और राष्ट्रीय राजधानी में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की घोषणा की थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा था कि दिल्ली के नगर निगमों के तहत आने वाले कुछ अस्पतालों को समर्पित कोविड अस्पतालों में परिवर्तित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं