लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:29 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को तीसरे चरण का मतदान होगा।

निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा।

मेहरा ने कहा कि तीसरे चरण और अंतिम चरण में तीन जिलों में कुल आठ लाख 72,597 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मेहरा ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए 1,183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान के पहले चरण में 64.35 फीसद और दूसरे चरण में 68.57 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

गौरतलब है कि तीनों चरणों के मतदान की गणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर तथा उपप्रधान और उपप्रमुख के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos