लाइव न्यूज़ :

जेईई मेंस की तीसरे एवं चौथे चरण की परीक्षा क्रमश: 20-25 जुलाई तथा 27 जुलाई-2 अगस्त को होगी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 जुलाई कोविड-19 महामारी के प्रसार के कारण स्थगित तीसरे और चौथे चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस क्रमश: 20-25 जुलाई तथा 27 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान होगी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की ।

आईआईटी, एनआईटी जैसी संस्थाओं में दाखिले के लिए अप्रैल और मई में होने वाली जेईई मेंस की तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी ।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से बताया, ‘‘ जेईई मेंस की तीसरे और चौथे चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस क्रमश: 20-25 जुलाई तथा 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होगी । ’’

उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी कर दी गई है ताकि कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जा सके ।

इन दो चरणों की परीक्षा का परिणाम अगस्त में जारी हो सकता है ।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कोविड-19 के कारण जेईई (मेंस) की अप्रैल और मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी थी । इस वर्ष से जेईई मेंस परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जा रही है । फरवरी में प्रथम सत्र और मार्च में दूसरे सत्र की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था ।

कोरोना वायरस महामारी के कारण जेईई एडवांस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है । जेईई मेंस में उत्तीर्ण होने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने के पात्र होते हैं । आईआईटी में दाखिले के लिये आईआईटी (एडवांस्ड) में उत्तीर्ण होने के साथ 12वीं कक्षा में या तो न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में स्थान हासिल करने की जरूरत होती है । कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 12वीं कक्षा में अंक संबंधी पात्रता में छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?