लाइव न्यूज़ :

मजिस्ट्रेट के घर चोर को नहीं मिली पर्याप्त नकदी और गहने, छोड़ा नाराजगी भरा नोट

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:11 IST

Open in App

देवास (मप्र), 11 अक्टूबर मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी अधिकारी के घर में पर्याप्त नकदी एवं बहुमूल्य सामान न मिलने से नाराज चोर वहां एक नोट लिख कर छोड़ गया, जिसमें लिखा था, ‘जब पैसे नहीं थे, तो घर को लॉक नहीं करना था कलेक्टर’।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चोर द्वारा लिखे गये इस नोट की प्रति सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित भी हो रही है। चोर ने इस नोट को लिखने के लिए उसी अधिकारी की डायरी के पेज और पेन का उपयोग किया।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया, ‘‘चोर ने देवास जिले के खातेगांव के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) त्रिलोचन सिंह गौड़ के घर से एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और सिक्के सहित करीब 30,000 रुपए नकद चोरी किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 15-20 दिन पहले ही गौड़ को देवास के उपजिलाधिकारी के पद से तबादला कर जिले के खातेगांव का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह अपनी नई तैनाती पर खातेगांव चले गये थे और उन्होंने अपना देवास शहर स्थित सिविल लाईन इलाके का सरकारी आवास खाली नहीं किया था।

सिंह ने बताया कि इसी बीच, उनके सिविल लाईन इलाके के इस सरकारी आवास पर पिछले 15 दिनों से ताला लटका देखकर चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सिंह ने बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ, जब गौड़ 15 दिन बाद अपने इस आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने घर के ताले टूटे देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है व एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और सिक्के सहित करीब 30,000 रुपए नकद गायब हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है।

सूत्रों के अनुसार मौके पर एसडीएम को टेबल पर उन्हीं की डायरी से फटा यह कागज मिला, जिस पर चोर ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोट लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां