लाइव न्यूज़ :

प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर मुन्नार और आसपास के इलाकों में हाथियों का आतंक

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:48 IST

Open in App

(लक्ष्मी गोपालकृष्णन)

इडुक्की (केरल),15अक्टूबर ‘दक्षिण का कश्मीर’ कहे जाने वाले केरल के मुन्नार में इन दिनों हाथियों का आतंक है और सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले लोग हाथियों के हमलों में दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से परेशान हैं।

इलाके में किराने की दुकान लगाने वाले पुनियावल की नींद तड़के कुत्तों के तेजी से भोंकने के कारण खुली है तो उन्हें हाथी आता दिखाई दिया। हाथी ने टिन की छत वाली इमारत में लगा लकड़ी का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर इमारत को भी तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुनियावल का पूरा परिवार मकान के अंदर था और भयभीत हो कर सारा नजारा देख रहा था।

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाला यह परिवार दुकान चला कर गुजर बसर करता है और यह14वीं बार है जब परिवार इस प्रकार के हमले में बाल-बाल बचा है।

इस प्रकार के भयावह अनुभव से गुजरने वाला पुनियावल अकेला नहीं है। फल और सब्जी की दुकान लगाने वाले ऑसेफ की दुकान पर भी वन्य जीवों ने अनेक बार हमला किया है। सैकडों की संख्या में लोग इसी प्रकार के अनुभवों से गुजर चुके हैं।

स्थानीय लोगों के लिए मुन्नार दूर तक फैले चाय बागान, खूबसूरत पहाड़,और घास के मैदान भर नहीं है,बल्कि हाथियों की दहशत,जान का खतरा और कर्ज का जाल भी है।

पुनियावल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ हथनी जंगली हाथियों के झुंड में शामिल थी और यह दल इलाके में पिछले सप्ताह ही आया था। जब हथनी मेरी दुकान क्षतिग्रस्त कर रही थी,उसके दल के शेष जन्तु इमारत के बाहर खड़े थे।’’

यह परिवार मुन्नार से करीब ढेड़ किलोमीटर दूर ‘चोकनाड एस्टेट’में किराने की दुकान चलाता है।

दुकान के सीसीसटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि हथनी ने दुकान से गत्ते के डिब्बे निकाल कर फेंके और फिर उन्हें पैरों से कुचल दिया। पुनियावल कहते हैं कि हर बार हाथी का हमला उन्हें कर्ज के जाल में फंसा देता है। उन्होंने कहा कि अनेक आवेदन के बाद भी वन विभाग ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया है।

यह कहानी पुनियावल की अकेले नहीं हैं। शहर से दो किलोमीटर दूर ग्राहम्सलैंड एस्टेट में रहने वाले पालराजा (62) की फलों की दुकान पिछले वर्ष हाथियों के हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने दोबारा दुकान बनवाई।

मुन्नार में रहने वाले स्थानीय पत्रकार शिबू ने कहा कि हाल के दिनों में पर्यटक शहर में मानव बस्तियों में जंगली हाथियों के घुसने के मामलों में कोविड-19 भी एक कारण है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लॉकडाउन लगाने के बाद लोगों की आवाजाही कम हो गई और शायद यही वजह है कि हाथी मानव बस्तियों में आसानी से आने जाने लगे।’’

प्रमुख वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ पी एस ईसा ने भी जंगली हाथियों से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि के लिए अनेक कारणों में से लॉकडाउन को भी एक वजह मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?