रोहतक (हरियाणा) ,छह अप्रैल केन्द्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में यहां एक शिक्षक ने मंगलवार को कथित तौर पर जहर खा कर आत्महत्या कर ली।
मुकेश नाम के शिक्षक ने मरने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट की।
रोहतक के पुलिस उप अधीक्षक गोरखपाल ने कहा कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यह कठोर कदम उठाने की बात कही है, पुलिस फौरन ही हरकत में आ गई।
उन्होंने कहा,‘‘ जब हम वहां पहुंचे, व्यक्ति ने जहर खा लिया था। उसे पीजीआईएमएस ले जाया गया,लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।