लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती विश्वविद्यालय के शिक्षक निकाय ने कुलपित के अमर्त्य सेन पर दावे को निराधार बताया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:27 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर विश्व भारती विश्वविद्यालय के शिक्षकों के एक संगठन ने बुधवार को दावा किया कि कुलपति प्रोफेसर विद्युत चक्रवर्ती ने अर्थशास्त्री अमर्त्यसेन के खिलाफ निराधार टिप्पणी की है।

इससे पहले चक्रवर्ती ने दावा किया था कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सेन ने उन्हें फोन कर स्वयं को ‘भारत रत्न’ बताया था और शांति निकेतन के नजदीक स्थित उनके आवास के आसपास से रेहड़ीवालों को हटाने के अभियान को रोकने की मांग की थी।

विश्व-भारती फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदीप्त भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सेन के साथी शिक्षक ची री ने उनकी ओर से ई-मेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि हाल में कुलपति से उनकी इस तरह की कोई बात होने का वाकया उन्हें (सेन को) याद नहीं है।

भट्टाचार्य ने कहा कि कुलपति ने शिक्षकों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में दावा किया था कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने अपना परिचय ‘भारत रत्न अमर्त्य सेन के तौर पर दिया था और उनके घर के नजदीक से रेहड़ीवालों को नहीं हटाने का अनुरोध किया था क्योंकि उनकी बेटी इन रेहड़ी वालों से सब्जी खरीदती है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कुलपति की टिप्पणी पर उन्होंने सेन को ई-मेल भेजा जिसका जवाब मंगलवार को री ने दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू