लाइव न्यूज़ :

प्रेमी से शादी कराने के बहाने से महिला से ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:07 IST

Open in App

ठाणे, 12 जुलाई महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 33 वर्षीय स्वयंभू तांत्रिक को 26 वर्षीय महिला से 4.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने महिला को यह कहकर बरगलाया था कि वह काले जादू की मदद से उसकी, उसके प्रेमी से शादी करा देगा जो उसे छोड़कर चला गया था।

तांत्रिक ने ‘काला जादू’ करने के बहाने से पैसे ऐंठे थे।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खारघर में रहने वाली पीड़िता ने इस साल फरवरी में उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में पोस्टर देखने के बाद आरोपी बाबा करीम खान बंगाली से संपर्क किया जिसने बाद में अपना परिचय वसीम खान उर्फ बाबा कबीर खान बंगाली के तौर पर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और वह उससे अलग होने के बाद से अवसाद में थी।

अधिकारी के मुताबिक, “ उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले आरोपी ने महिला से फोन पर कहा कि वह कोई काला जादू करेगा जिससे उसका प्रेमी फिर से उसके पास आ जाएगा और उससे शादी कर लेगा। उसने यह भी वादा किया कि वह व्यक्ति को आने वाले शादी के प्रस्तावों को खराब कर देगा और इसके लिए उसने मेरठ दरगाह में तांत्रिक क्रिया के लिए 4.57 लाख रुपये की मांग की।”

महिला ने दावा किया कि उसने किस्तों में तांत्रिक को मांगी गई रकम दे दी, लेकिन कोई वांछित परिणाम नहीं मिला। अधिकारी ने कहा, “जब महिला ने उससे अपने पैसे वापस मांगे और पुलिस से संपर्क करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे ऐसा करने को लेकर चेताया और कहा कि वह काला जादू का इस्तेमाल करेगा जिससे सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो जाएगी।”

भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, बुराई, अघोरी प्रथाओं, काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार को ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित गोविंद नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?