लाइव न्यूज़ :

टैंकर पुल की रेलिंग से टकराया, दो व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:51 IST

Open in App

देवरिया (उप्र), 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत गौरी बाजार कस्बे में सोमवार तड़के एक टैंकर के अनियंत्रित होकर रेलवे पुल की रेलिंग से टकरा जाने से इसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरी बाजार थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने घटना के संबंध में बताया कि थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी टैंकर चालक अनिल प्रसाद (55), खलासी रणजीत प्रसाद (18) बैतालपुर तेल डिपो से रविवार रात तेल लेकर गोरखपुर गए थे। उन्होंने बताया कि तेल खाली करने के बाद वे वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गौरीबाजार कस्बे में ओवर ब्रिज पर तड़के करीब साढे तीन बजे चालक को झपकी आ गई जिसके कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन रेलिंग से टकरा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?