लाइव न्यूज़ :

अधिकरण से जुड़े निर्देशों को लागू नहीं करने के सरकार के रूख को लेकर उच्चतम न्यायालय नाखुश

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू नहीं करने पर निराशा जताते हुए शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को कहा कि समय आ गया है कि इस प्रथा को बंद किया जाए। उच्चतम न्यायालय ने सरकार को कई बार निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि अधिकरण कार्यपालिका के नियंत्रण में ‘‘एक विभाग की तरह काम नहीं करें।’’

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अधिकरणों द्वारा पारित फैसले तभी प्रभावी होंगे जब वे कार्यपालिका के नियंत्रण से मुक्त होकर काम करें और इससे वे विश्वसनीय बनेंगे और उनमें लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हम सरकार के निराशाजनक रूख पर गौर कर रहे हैं कि वह इस अदालत द्वारा पारित निर्देशों को लागू नहीं कर रही है। कार्यपालिका के नियंत्रण में अधिकरण एक अन्य विभाग की तरह काम नहीं करे, यह सुनिश्चित करने के लिए बार-बार निर्देश जारी किए गए जिस पर ध्यान नहीं दिया गया इससे याचिकाकर्ता बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य हुआ।’’

पीठ ने कहा, ‘‘समय आ गया है कि इस प्रथा को खत्म किया जाए। नियम तय किए गए हैं जो इस अदालत की तरफ से जारी निर्देशों के पूरी तरह विपरीत हैं।’’ पीठ में न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति एस. रविंद्र भट भी शामिल थे।

उच्चतम न्यायालय की यह टिप्पणी कई याचिकाओं पर आई है जिसमें ‘अधिकरण, अपीलीय अधिकरण और अन्य प्राधिकरणों (सदस्यों की योग्यता, अनुभव और सेवा के अन्य शर्त) नियम, 2020’ की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया