लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने पूछा- क्या भगवान राम के वंशज अभी भी अयोध्या में हैं?

By भाषा | Updated: August 10, 2019 04:04 IST

उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में शामिल पक्षों में से एक राम लला विराजमान से शुक्रवार को पूछा कि क्या रघुवंश (भगवान राम के के वंशज‍ों) में से कोई अभी भी अयोध्या में रह रहा है?

Open in App
ठळक मुद्दे पीठ ने कहा, "हम सिर्फ सोच रहे हैं कि क्या 'रघुवंश' वंश का कोई व्यक्ति अभी भी (अयोध्या में) रह रहा है।पीठ ने कहा कि यह जिज्ञासावश पूछा जा रहा है।

उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में शामिल पक्षों में से एक राम लला विराजमान से शुक्रवार को पूछा कि क्या रघुवंश (भगवान राम के के वंशज‍ों) में से कोई अभी भी अयोध्या में रह रहा है?

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने राम लला विराजमान के लिये पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के पराशरन के सामने यह सवाल रखा। पीठ ने कहा, "हम सिर्फ सोच रहे हैं कि क्या 'रघुवंश' वंश का कोई व्यक्ति अभी भी (अयोध्या में) रह रहा है।" पीठ ने कहा कि यह जिज्ञासावश पूछा जा रहा है। पराशरन ने जवाब दिया, "मुझे जानकारी नहीं है। हम इसका पता लगाने की कोशिश करेंगे।" सुनवाई के चौथे दिन, पराशरन शीर्ष अदालत के सवाल का जवाब दे रहे थे कि 'जन्मस्थानम' (देवता का जन्म स्थान) कैसे "न्यायिक व्यक्ति" के रूप में माना जा सकता है।

उन्होंने कहा "हिंदू धर्म में जरूरी नहीं है कि उसी स्थान को मंदिर माना जाए जहां मूर्तियां हों।" उन्होंने कहा, "हिंदू किसी भी निश्चित रूप में देवताओं की पूजा नहीं करते हैं, बल्कि वे उन्हें दिव्य अवतार के रूप में पूजते हैं जिनका कोई रूप नहीं है।" इस मामले में दलीले 13 अगस्त को भी जारी रहेंगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां