लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय सैन्य अधिकारी की मां की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली,पांच मार्च उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को सेना के एक अधिकारी की मां की ओर से दाखिल उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की जेल में पिछले 23वर्षों से बंद अपने बेटे को स्वदेश वापस लाने के लिए केन्द्र को राजनयिक माध्यम से तत्काल कदम उठाने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने नोटिस जारी करके केन्द्र से 81वर्षीय कमला भट्टाचार्या की याचिका पर जवाब मांगा है और इस मामले में ‘‘तत्काल मानवीय आधार ’’ पर अधिकारियों को हस्तक्षेप करने के निर्देश देने का कहा है। कमला भट्टाचार्य कैप्टन संजीत भट्टाचार्या की मां हैं।

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को यह जानकारी मिली है कि संजीत लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं। संजीत को अगस्त 1992 में भारतीय सेना की गोरखा रायफल्स रेजीमेंट में एक अधिकारी के तौर पर शामिल किया गया था।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि अप्रैल 1997में उनके परिवार को सूचित किया गया कि उनका बेटा जो कि गुजराज के कच्छ के रण में सीमा पर रात में गश्त ड्यूटी पर गया था उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने पकड़ लिया था ।

अधिवक्ता सौरभ मिश्रा की ओर से दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि,‘‘याचिकाकर्ता के बेटे को पिछले 23 वर्षों में किसी उचित प्राधिकार के सामने अपना मामला रखने का न तो अवसर दिया गया और न ही उसे परिवार के सदस्यों से बात करने की अनुमति दी गई।

इसमें कहा गया कि अप्रैल 2004 में याचिकाकर्ता के परिवार को रक्षा मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया था कि संजीत को ‘‘ मृत माना जा रहा है।’’

याचिका में आगे कहा गया कि याचिकाकर्ता को 31 मई 2010 को एक मेजर जनरल की ओर से पत्र प्राप्त हुआ जिसमें सूचित किया गया था कि संजीत के नाम को मौजूदा लापता युद्ध कैदी (पीओडब्ल्यू) की सूची में जोड़ लिया गया है।

याचिका में कहा गया ,‘‘ याचिककर्ता का परिवार आज भी कैप्टन संजीत के लौटने का इंतजार कर रहा है। याचिकाकर्ता के पति का 28 नवंबर 2020 को निधन हो गया और याचिकाकर्ता खुद 81 वर्ष की हैं और अपने बेटे की एक झलक देखने के लिए तरस रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह