लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति शांतनागौदर को श्रद्धांजलि देने के बाद दिन भर की न्यायिक कार्यवाही स्थगित की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने अपने सेवारत न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एम एम शांतनागौदर को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार की दिनभर की न्यायिक कार्यवाही स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति शांतनागौदर का 24 अप्रैल की रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 62 वर्ष के थे।

नव नियुक्त प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण ने अपने पहले कार्यकारी दिवस पर शीर्ष अदालत परिसर में न्यायमूर्ति शांतनागौदर के सम्मान में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता की और न्यायालय में आज मुकदमों की सुनवाई करने वाले कई अन्य न्यायाधीश इसमें शामिल हुए।

प्रधान न्यायाधीश ने घोषणा की कि वे दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखेंगे और कहा कि वे न्यायमूर्ति शांतानागौदर के अचानक निधन से बहुत दुख एवं पीड़ा में हैं।

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति ए रविंद्र भट और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय भी शोक सभा में शामिल हुए।

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल, सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उच्चतम न्यायालय बार एसोसिशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह और अधिवक्ता शिवाजी जाधव ऑनलाइन माध्यम से इस सभा में शामिल हुए।

शोक सभा के अंत में, प्रधान न्यायाधीश रमण ने घोषणा की कि आज दिन भर कोई न्यायिक कार्यवाही नहीं होगी और कहा कि आज के लिए सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई अब मंगलवार को की जाएगी।

न्यायमूर्ति शांतनागौदर को 17 फरवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल पांच मई, 2023 तक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'