उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर नहीं दिखा सूरज

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:29 IST2021-01-18T15:29:36+5:302021-01-18T15:29:36+5:30

The sun did not show in most places in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर नहीं दिखा सूरज

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर नहीं दिखा सूरज

लखनऊ, 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में पिछले चौबीस घंटों में हल्का और घना कोहरा होने के कारण सूरज नहीं दिखा। धूप नहीं निकलने से पूरा प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है।

मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, मुरादबाद, आगरा मंडल में दिन के तापमान में थोड़ी बढोत्तरी हुई लेकिन प्रयागराज, कानपुर, बरेली, झांसी मंडलों में तापमान नीचे गिरा है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज (रायबरेली) में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं झांसी का अधिकतम तापमान सबसे ऊपर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The sun did not show in most places in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे