लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने धरना दिया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 18:32 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जुलाई तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिये कथित तौर पर विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की जासूसी किए जाने के विरोध में मंगलवार को कोलकाता में धरना दिया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों का विरोध करने वालों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तृणांकुर भट्टाचार्य ने कहा कि वे नेताओं, पत्रकारों, उद्योगपतियों समेत अन्य की कथित जासूसी की रिपोर्ट के पीछे का सच उजागर करने की मांग कर रहे हैं।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, '' नरेंद्र मोदी सरकार उन लोगों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है जो उनकी नीतियों की आलोचना करते हैं। अब पेगासस प्रकरण यह दर्शाता है कि इस सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं।''

केंद्र को ''जन विरोधी'' करार देते हुए छात्र परिषद के सदस्यों ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को लोगों की जासूसी करने से रोका जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन