लाइव न्यूज़ :

पेड़ काटे जाने पर छात्र ने वन विभाग को सूचना दी, व्यक्ति को भरना पड़ा 62,075 रु जुर्माना

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:21 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ फरवरी अपने मकान के पास नीम का एक पेड़ काटे जाने के बारे में एक छात्र द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग ने पेड़ काटने वाले व्यक्ति पर सोमवार को 62,075 रुपये का जुर्माना लगाया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने पेड़ को इसलिए काट दिया क्योंकि उसका कहना था कि इसके कारण उसके नए मकान के निर्माण में अड़चन आ रही थी।

आठवीं कक्षा के छात्र ने सुबह पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को टोल फ्री नंबर पर दी। उसने खुद को ‘ग्रीन ब्रिगेडियर’ बताया और पेड़ काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

अधिकारी तुरंत हरकत में आए और जांच से पता चला कि व्यक्ति ने पेड़ काटने से पहले इसकी अनुमति नहीं ली थी। व्यक्ति पर 62,075 रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे उसने अदा कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटे जाने की सूचना देने के लिए लड़के की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र