लाइव न्यूज़ :

छात्रा ने दिया बयान : कहा- सामूहिक बलात्कार में विफल रहने पर आरोपियों ने किया आग के हवाले

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:42 IST

Open in App

शाहजहांपुर/लखनऊ, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को झुलसी हालत में निर्वस्त्र पाई गई एक छात्रा ने दावा किया है कि आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार में विफल रहने पर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि गत सोमवार को रायखेड़ा गांव के पास एक खेत में तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार की कोशिश की थी, लेकिन जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी।

स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा को पहले शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस बीच, सदर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एस सी सुंदरयाल ने बताया कि 70% से अधिक जल चुकी छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छात्रा बार-बार अपने बयान बदल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मंगलवार को छात्रा के कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। उन्होंने बताया कि फुटेज के मुताबिक छात्रा 11 बजकर 36 मिनट पर कॉलेज में दाखिल हुयी और 11 बचकर 58 मिनट पर मुमुक्षु आश्रम कैंपस की टूटी दीवार के सहारे बाहर निकल गई।

आनंद ने कहा कि लड़की को यह याद नहीं है कि वह कॉलेज परिसर में तीसरी मंजिल के बाद अस्पताल कैसे पहुंची।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की कुल चार टीमें लगाई गई हैं और पुलिस उपाधीक्षक के साथ पांच पुलिसकर्मियों का एक दल लखनऊ के सिविल अस्पताल में तैनात है जहां पीड़िता इस वक्त भर्ती है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना वाले दिन गांव के ही एक व्यक्ति को फोन किया था । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस ने छात्रा के कॉलेज में पढ़ने वाले 12 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू