लाइव न्यूज़ :

फिल्म की कहानी ऐसी होनी चाहिए जो आपको उत्साहित करे : दिशा पटानी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई अदाकारा दिशा पटानी का कहना है कि कोई भी फिल्म बनाने में काफी समय लगता है, इसलिए उसकी कहानी ऐसी होनी चाहिए जो आपको उत्साहित करे।

दिशा पटानी की आने वाली फिल्म ‘राधे : यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ इस बृहस्पतिवार से ओटीटी मंच और ‘डीटीएच’ पर रिलीज होगी।

अदाकारा ने बताया कि निर्देशक प्रभु देवा और सुपरस्टार सलमान खान के फिल्म से जुड़े होने के कारण भी उन्होंने इस एक्शन फिल्म के लिए हां किया ।

फिल्म में दिशा के किरदार का नाम दीया है, जो एक सशक्त नारी है।

दिशा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ फिल्म बनाने में काफी समय लगता है.. छह महीने से एक साल तक, इसलिए जरूरी है कि आप जो भी काम करें उसमें आपको मजा आए। फिल्म ‘राधे’ की जहां तक बात है, मुझे इसकी कहानी काफी पसंद आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा बेहतरीन निर्देशक और इतने बड़े अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिलना सोने पे सुहागा था।’’

दिशा ने कहा कि जब देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर बंद हैं और देश कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, ऐसे समय में आपकी फिल्म का रिलीज होना ‘‘सौभाग्य’’ की बात है।

फिल्म ‘राधे’ इससे पहले पिछले साल 22 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वैश्विक महामारी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी।

फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी भी नजर आएंगे। फिल्म 40 से अधिक देशों में सिनेमाघर में भी रिलीज होगी। इसके अलावा ‘पे-पर-व्यू’ प्रसारण मंच 'जी प्लेक्स' पर भी प्रसारित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे