लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 रोधी टीके की बची खुराक का भंडार एक दिन से कम चलेगा: बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 21, 2021 00:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली में कोरोना वायरस रोधी टीकों का जो भंडार बचा है वह एक दिन से भी कम चलेगा । यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में दी गई।

सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोरोना वायरस रोधी टीकों की 2,63,170 खुराक शेष बची थी जिसमें से 1,95,290 खुराक कोविशील्ड की और 67,880 खुराक कोवैक्सीन की थीं। इसमें कहा गया है कि हालांकि, कोवैक्सीन की खुराक के भंडार में से केवल 20 प्रतिशत का उपयोग किया जाना है क्योंकि इसका भंडार सीमित है और इसकी आपूर्ति अनियमित है।

सोमवार को केवल 25,986 खुराक दी गईं, जिनमें से 16,704 पहली खुराक और 9,282 दूसरी खुराक थीं।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 93,83,468 खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 22,25,292 दूसरी खुराक शामिल हैं। दिल्ली की वर्तमान टीकाकरण क्षमता प्रतिदिन 47,605 खुराक देने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे