लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में पूरा सहयोग करेगी राज्य सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:40 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के सहयोग से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों तथा आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित अन्य परियोजनाओं को पूरा करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर भूमि अधिग्रहण मुआवजा राशि के वितरण सहित अन्य बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।

गहलोत 8500 करोड़ रुपये की लागत से 1127 किलोमीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं में राजनीतिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हर कलम सिर्फ जनहित में चले हमारी सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है। इसी भावना से हमने बीते बीस सालों में जब-जब भी हमारी सरकार रही गांव-ढाणी और सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र तक सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार करने का काम किया।’’

गहलोत ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की परियोजनाओं को गति देने के लिए गडकरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए गडकरी की सोच यह दर्शाती है कि वे किस प्रतिबद्धता से अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने केन्द्रीय सड़क निधि से राज्य में एक हजार करोड़ के नए कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के सड़क विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों को गति देने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन