लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार ने 21 आईएएस, 56 आईपीएस और 28 आईएफएस अधिकारियो के तबादले किये

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:52 IST

Open in App

जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात तीन जिला कलेक्टर समेत 21 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 56 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 28 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के तबादले कर दिये।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार पदस्थापना आदेशों की प्रतीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सुधांश पंत को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग में नियुक्ति दी गई है। वहीं नवीन महाजन, मुग्धा सिन्हा, मंजू राजपाल, आशुतोष ए टी पेडणेकर सहित अन्य के विभाग बदले गये हैं।

इसके साथ ही चूरू, बांरा और झालावाड़ के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को बदला गया है। इसी प्रकार पुलिस महकमें के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण नीना सिंह, गोविंद गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीब कुमार नर्जरी, हवा सिंह और एस सेंगाथिर, उदयपुर, भरतपुर, बांरा, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर, पाली, भीलवाडा, डूंगरपुर, झुंझुनूं चूरू, सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ और दौसा के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।

आदेशानुसार 28 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को भी बदला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे