लाइव न्यूज़ :

जैक की विसंगतियों पर राज्य सरकार अधिकारियों को बचा रही, मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ें:दीपक प्रकाश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:41 IST

Open in App

रांची, आठ अगस्त भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा हाल में घोषित इंटर के नतीजों में कथित विसंगतियों को लेकर रविवार को राज्य सरकार पर फिर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री को अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए क्योंकि छात्र परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

दीपक प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा राज्य के इंटर के छात्रों के कुछ दिनों पूर्व जारी परीक्षा परिणाम विसंगतियों से भरे हुए हैं जिसके कारण अनुतीर्ण छात्र-छात्राओं में भारी असंतोष व्याप्त है। हजारों छात्र सड़कों पर आन्दोलनरत हैं।

उन्होंने कहा कि जब राज्य भर के छात्र-छात्राएं अपनी बातों को रखने के लिये जैक कार्यालय या ज़िला कार्यालयों में जा रहे हैं तो इनकी कोई सुननेवाला नहीं है बल्कि उल्टे राज्य सरकार की पुलिस छात्रों पर लाठियां बरसा रही है।

प्रकाश ने कहा कि देश के कई राज्यों ने मैट्रिक, इंटर के छात्रों के परीक्षा परिणाम में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है परंतु झारखंड के परीक्षा परिणाम विसंगतियों से भरे होने के बावजूद उसमें सुधार अथवा पुनिर्विचार के लिए जैक तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!