लाइव न्यूज़ :

फसल बीमे को लेकर राज्य सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगा रही है: फडणवीस

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:41 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), दो जून भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार अधिक प्रीमियम देने के बावजूद यह सुनिश्चित करने में नाकाम रही है कि बीमा कंपनियां किसानों को पर्याप्त मुआवजा दें।

फडणवीस ने मध्य महाराष्ट्र के परभणी में पत्रकारों से कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगा रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने बीमा कंपनियों से चार हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया था जबकि प्रीमियम 576 करोड़ रुपये लिया गया था।

फडणवीस ने आरोप लगाया, “राज्य सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में देरी की। सरकार को फसल बीमे के लिए कंपनियां नियुक्त करने का अधिकार है। वे विफल रहे हैं। इन नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं।”

इस हफ्ते के शुरू में राजस्व राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार ने आरोप लगाया था कि बीमा कंपनियां किसानों को मुआवजा नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा था कि राज्य और केंद्र सरकार ने पिछले साल 5800 करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान किया था और किसानों को सिर्फ 1000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। कृषि मंत्री दादा भूसे ने कहा था कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।

इस बीच, इलाके में कोविड-19 केंद्र का मुआयना करने वाले फडणवीस ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के तहत दिए गए वेंटिलेटर परभणी के अस्पतालों में ठीक चल रहे हैं।

ऐसे आरोप लगे हैं कि केंद्र द्वारा मुहैया कराए गए वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने मामलों की संख्या 50 लाख के पार जाने के बाद निजी अस्पतालों में कोविड ​​-19 उपचार की मानक दरों की घोषणा करने पर राज्य सरकार पर कटाक्ष भी किया।

उन्होंने कहा कि अगर दरें पहले घोषित कर दी जातीं तो लोगों को लाखों रुपये के बिलों का भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं