लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की ‘स्तार्तासापुक सो’ और ‘सो कर’ झील को रामसार आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर रामसार प्रस्ताव संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थलों की सूची में भारत की एक और आर्द्रभूमि को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही अब देश में इस प्रकार की आर्द्रभूमि की संख्या 42 हो गई है जो दक्षिण एशिया में सर्वाधिक है।

इस सूची में लद्दाख स्थित आपस में जुड़ी हुई दो झीलों ‘स्तार्तासापुक सो’ और ‘सो कर’ की आर्द्रभूमि को शामिल किया गया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में स्थित आर्द्रभूमि को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में दो झीलें आपस में जुड़ी हैं। ‘स्तार्तासापुक सो’ मीठे पानी की झील है और ‘सो कर’ का पानी खारा है। भारत में अब 42 रामसार स्थल हैं।”

पिछले महीने महाराष्ट्र की लोनार झील और आगरा की सुर सरोवर झील को रामसार स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।

इससे पहले बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित कबरताल झील को रामसार प्रस्ताव के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया था।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, राज्य में यह पहला स्थल है जिसे इस सूची में शामिल किया गया है।

इस साल अक्टूबर में उत्तराखंड के देहरादून स्थित ‘असन कंजर्वेशन रिजर्व’ को सूची में शामिल किया गया।

भारत में अन्य रामसार स्थलों में ओडिशा की चिल्का झील, राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पंजाब की हरिके झील, मणिपुर की लोकटक झील और जम्मू कश्मीर की वुलर झील शामिल है।

आर्द्रभूमि की पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए 1971 में ईरान के रामसार शहर में प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह