लाइव न्यूज़ :

बोले बीजेपी विधायक संगीत सोम- मंदिर था, मंदिर है और वहीं भव्य रूप से बनेगा

By भाषा | Updated: December 6, 2018 19:57 IST

मुख्यमंत्री योगी के हनुमान जी के बारे में दिये गए बयान से उपजे विवाद पर भाजपा विधायक ने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से लिया जा रहा है, उनके कहने का आशय कुछ और था जिसे अलग-अलग ढंग से लोग व्याख्या कर रहे हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने आज कहा कि अयोध्या के विवादित स्थल पर पहले भी मंदिर था, आज भी मंदिर है और अगले साल होने वाले आम चुनाव के पहले भव्य मंदिर बनेगा ।

विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से राम मंदिर बनाए जाने के नारे को बुलंद करते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट तथा एक साथ रहने का आह्वान किया ।

संगीत सोम ने आज यहां संवाददाता सम्मेलनल को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मंदिर वहीं बनेगा जहां से देशवासियों की विशेष तौर से हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है ।

मुख्यमंत्री योगी के हनुमान जी के बारे में दिये गए बयान से उपजे विवाद पर भाजपा विधायक ने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से लिया जा रहा है, उनके कहने का आशय कुछ और था जिसे अलग-अलग ढंग से लोग व्याख्या कर रहे हैं। मंदिरों पर हर हिंदू भाई का अधिकार है और सभी हिंदू एक हैं। इसलिए आपस में मंदिर को लेकर कोई झगड़ा कहीं है ही नहीं। यही एकता राम मंदिर में भी दिखानी होगी।

बुलंदशहर में हुई घटना सं संबंधित सामने आ रहे वीडियो में सुमित के हाथ में पत्थर दिखने पर सवाल किया गया कि उसे सरकार मुआवजा क्यों दे रही है, इस पर संगीत ने कहा कि कुछ समय पहले सपा सरकार में नोएडा में इजलाल मामले में भी यही हुआ था। उस समय भी सरकार ने इजलाल के परिवार को मुआवजा दिया था तो अब देने में क्या हर्ज है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया