लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी सरकार को हटाने के लिए हुई "जय-जय सियाराम" के नारे की शुरुआत : विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:42 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 फरवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले धार्मिक नारों को लेकर राजनीतिक जंग तेज होने के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए इस पूर्वी सूबे में "जय-जय सियाराम" के नारे की शुरुआत की गई है।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इन चुनावों में विपक्षी भाजपा के सामने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने की चुनौती है।

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं। उन्होंने अपने गृहनगर इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "वहां (पश्चिम बंगाल) अब जय-जय सियाराम के नारे लगते हैं। अंग्रेजों को (भारत से) हटाने के लिए बंगाल से वंदे मातरम के नारे की शुरुआत हुई थी और जय-जय सियाराम के नारे की शुरुआत बंगाल से बनर्जी (सरकार) को हटाने के लिए हुई है।"

भाजपा महासचिव ने दावा किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान कुल 294 में से 210 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

विजयवर्गीय ने एक सवाल पर इस अटकल को सिरे से खारिज किया कि चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में आने से भाजपा के मूल नेताओं में असंतोष पनप रहा है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा नयी पार्टी है और राज्य में हमारे काम की शुरूआत ही हुई है। वहां कई जिलों में तो हमारे पुराने कार्यकर्ता ही नहीं थे।"

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा भाजपा नेताओं पर हिंदू देवी दुर्गा के अनादर के आरोप के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विजयवर्गीय ने अभिषेक की मानसिक स्थिति पर तंज किया, "उनकी (सियासी) जमीन खिसक गई है, तो वह भी खिसक गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा