लाइव न्यूज़ :

पंजाब के छठे वेतन आयोग ने कर्मचारियों की तनख्वाह दोगुनी वद्धि करने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार मई पंजाब के छठे वेतन आयोग ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में दो गुना से अधिक का इजाफा करने के साथ ही न्यूनतम वेतन 6,950 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह करने की सिफारिश की है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसे एक जनवरी, 2016 से प्रभावी करने की सिफारिश की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आयोग की सिफारिशों के चलते 2016 से प्रतिवर्ष 3500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ने की संभावना है।

प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन में औसतन 20 फीसदी के दायरे में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुकाबले 2.59 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, सभी प्रमुख भत्तों में वृद्धि प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हाल ही में सौंपी गई इस रिपोर्ट को विस्तृत अध्ययन के लिए वित्त विभाग में भेजा जा रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा में सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार रिपोर्ट को इस साल एक जुलाई से लागू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?