लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के हालात से कुशलतापूर्वक निपटा गया: ममता ने मोदी को बताया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 14:32 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत में कहा कि राज्य में कोविड-19 संबंधी हालात से कुशलतापूर्वक निपटा गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की जहां हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।

उन्होंने बताया कि बनर्जी ने मोदी को याद दिलाया कि कई राज्यों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के हालात काबू में हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री को संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर की जानकारी दी, इसके साथ ही बताया कि राज्य में संक्रमण के नए मामलों की संख्या में भी गिरावट आ रही है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बनर्जी ने प्रधानमंत्री को जीएसटी की बकाया राशि के बारे में भी बताया।’’

पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 के कुल 4,59,918 मामले आए हैं तथा 8,072 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह