लाइव न्यूज़ :

खट्टर सरकार से समर्थन वापसी पर विचार करने की स्थिति अभी नहीं आयी है : जेजेपी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार से समर्थन वापसी के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पर दबाव पड़ने की खबरों का खंडन करते हुए पार्टी के एक नेता ने सोमवार को कहा कि उसकी स्थिति अभी नहीं आयी है।

जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि अभी वह स्थिति आयी है कि हमें उसके बारे में सोचने की भी जरूरत पड़े। केंद्र किसानों की चिंताएं सुन रहा है, इसलिए वह स्थिति अभी नहीं आयी है।

चौटाला ने संवाददाता सम्मेलन के बाद पीटीआई-भाषा के सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या जेजेपी किसानों के आंदोलन को लेकर खट्टर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के लिये दबाव का सामना तो नहीं कर रही है ।

उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई दुष्यंत चौटाला केंद्रीय मंत्रियों से लगातार बात कर रहे हैं और पार्टी ने केंद्र से किसानों का मुद्दा यथाशीघ्र हल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पार्टी आशान्वित है कि नौ दिसंबर को केंद्र और किसानों के बीच अगले दौर की वार्ता में इस मुद्दे का समाधान सामने आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं