लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में अभी तक की स्थिति शांतिपूर्ण

By भाषा | Updated: April 17, 2021 11:08 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में शनिवार को जिन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है वहां कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मी हालत पर कड़ी नजर रखे हैं और कुछ घटनाएं सामने आईं जिन्हें संभाल लिया गया।

उन्होंने कहा, “अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। कुछ घटनाएं सामने आईं जिनका केंद्रीय बलों ने निराकरण कर दिया।”

उन्होंने कहा, “जिन छह जिलों में मतदान हो रहा है वहां हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा बल हैं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्य बल (क्यूआरटी) मिनटों में वहां पहुंच जाएगा। इस समय कहीं भी किसी बड़ी समस्या का समाचार नहीं मिला है।”

दक्षिण बंगाल में उत्तर 24 परगना, पूर्व वर्धमान और नादिया तथा उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों की 45 सीटों पर मतदान जारी है।

गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। कई जगहों पर मतदाता बिना मास्क के दिखाई दिए और सुरक्षाबलों ने उन्हें मास्क, सेनिटाइजर और दस्ताने उपलब्ध कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी