लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हर पल बदतर हो रहे हालात, रिक्त आईसीयू बेड की संख्या 100 से भी कम बची: केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में हालात हर पल बदतर हो रहे हैं और यहां पर खाली आईसीयू बेड की संख्या सौ से भी कम बची है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के 25,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटों में यहां संक्रमित होने की दर बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। उन्होंने बताया कि बेड और ऑक्सीजन की तेजी से बढ़ती आवश्यकता के बारे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है।

उन्होंने कहा, “हम केंद्र से लगातार संपर्क में हैं और उनसे सहायता प्राप्त कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को दिल्ली में उसके द्वारा संचालित अस्पतालों में 10 हजार बिस्तरों में से कम से कम सात हजार बिस्तर कोविड मरीजों के लिये आरक्षित करने चाहिए और ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी है और प्रदेश सरकार ने केंद्र से यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति तत्काल बढ़ाने का अनुरोध किया है।

दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन के नोडल मंत्री सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘सामान्य से कहीं अधिक खपत के कारण दिल्ली के लिए आवंटित ऑक्सीजन की सप्लाई काफ़ी कम पड़ रही है।’’

उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘‘ कुछ अस्पतालों से सूचना मिल रही है कि उनके पास ऑक्सीजन का स्टॉक अब बहुत सीमित समय के लिए बचा है. दिल्ली सरकार ने भारत सरकार से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा तुरंत बढ़ाने की माँग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव