लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से उत्पन्न हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा : उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:10 IST

Open in App

जम्मू, 23 मई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से उत्पन्न हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

उन्होंने यहां कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए उनके प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सभी हितधारकों से सक्रिय भागीदारी की भी अपील की।

हालांकि, सिन्हा ने कहा कि आपात स्थित से निपटने के लिए व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई गई है और उसे लागू किया जा रहा ताकि उन लोगों को चिकित्सा एवं इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा सके जिन्हें इनकी जरूरत है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। हम पूरे केंद्र शासित प्रदेश में टीकाकरण अभियान का विस्तार कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक लक्षित आबादी के 63 प्रतिशत हिस्से का टीकाकरण हो चुका है जो देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहीं अधिक है व टीकाकरण के मामले में क्षेत्र में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर है।’’

वीडियो संदेश के जरिये लोगों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि जांच और टीकाकरण इस महामारी से लड़ने के दो मंत्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से जांच और टीकाकरण अभियान में सक्रिय हिस्सेदारी करने का अनुरोध करता हूं ताकि इस प्राणघातक वायरस के प्रसार को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सके।’’

उप राज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन के लिए प्रार्थना की और लोगों से आह्वान किया कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का उसकी भावना के तहत अनुपालन करें और अपना टीकाकरण कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं