लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद में बाघ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग पकड़ने में जुटा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:18 IST

Open in App

फर्रुखाबाद (उप्र) पांच दिसंबर फर्रुखाबाद जिले के गंगा पार अमृतपुर क्षेत्र में पिछले दस दिनों से एक बाघ दिखाई देने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन पूर्व कैमरे में कैद हुई बाघ की तस्वीर से वन अधिकारी हरकत में आ गये हैं और उसे पकड़ने की कोशिश शुरू हो गई है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो ट्रेस कैमरों में बाघ का चित्र कैद हो गया जिसके बाद वन विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है।

गत दिनों प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव सुनील पांडेय ने उदयपुर पंहुच कर क्षेत्र का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पांडेय के निर्देश के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व व दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी से विशेषज्ञों की टीम ने डेरा डाल दिया है|

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिस जगह पर बाघ की मौजूदगी है उस जगह हजारों बीघा में गन्ना की फसल लगी हुई है जिसमें उसे पकड़ना काफी मुश्किल है|

विशेषज्ञों के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को मुखौटा वितरित किये हैं। ग्रामीणों को सलाह दी गयी है कि वह खेतों की तरफ बर्तन बजाकर जाएँ| इसके साथ ही मुखौटा सिर के पीछे लगाएं जिससे बाघ हमला ना कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया