लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी की चीनी मिलों के सत्र की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा नहीं, जिलाधिकारी करेंगे

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:35 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी/लखनऊ, 23 नवंबर लखीमपुर खीरी की दो सहकारी चीनी मिलों के गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बजाय जिलाधिकारी करेंगे। मिलों ने पहले मंत्री अजय मिश्रा को बुधवार को गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए आमंत्रित किया था और अब कार्यक्रम में संशोधन करते हुए जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।

एक दिन पहले सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी थी कि अगर मंत्री समारोह में शामिल होते हैं तो किसान इन मिलों से दूर रहेंगे।

मंगलवार को जारी एक बयान में लखीमपुर खीरी स्थित किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, संपूर्ण नगर ने कहा, “लखीमपुर खीरी में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, संपूर्ण नगर का गन्ना पेराई सत्र 24 नवंबर (बुधवार) से जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर द्वारा सुबह 11 बजे शुरू होगा।''

इसी तरह का बयान सरजू सहकारी चीनी मिल लिमिटेड, बेलरयान खीरी द्वारा भी जारी किया गया।

लखनऊ में सोमवार को "किसान महापंचायत" को संबोधित करते हुए भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के नेता राकेश टिकैत ने कहा था, ''अगर टेनी (अजय मिश्रा) चीनी मिल का उद्घाटन करने आएंगे तो उस चीनी मिल में कोई किसान गन्ना नहीं ले जाएगा।''

उन्होंने कहा था कि इसके बजाय किसान गन्ने को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय में जाएंगे, चाहे उन्हें कितना भी नुकसान हो जाए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से राज्य मंत्री मिश्रा को हटाना संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकार से आंदोलन को समाप्त करने के लिए रखी गई छह मांगों में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेगी। लखीमपुर खीरी में चार किसानों की मौत को लेकर यहां से सांसद मिश्रा किसानों के निशाने पर हैं।

इस बीच, गृह राज्य मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की कुछ अन्य व्यस्ततायें हैं, इसलिए वह 24 नवंबर को चीनी मिलों के समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

रविवार को लखनऊ में डीजीपी/आईजी सम्मेलन के समापन के बाद जारी आधिकारिक तस्वीर में मिश्रा नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राज्य की राजधानी में आयोजित डीजीपी समारोह में मिश्रा के साथ मंच साझा नहीं करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित