लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट बुधवार से केंद्र को न्यूमोकोकल टीके की आपूर्ति करेगी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) देश में विकसित न्यूमोकोकल टीके की आपूर्ति बुधवार से केंद्र को करना शुरू करेगी। सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

टीका निमोनिया, सेप्टीसीमिया और मेनेन्जाइटिस जैसे जानलेवा संक्रमण में बचाव का काम करता है।

टीके की खुराकें कोलकाता, मुंबई और करनाल में सरकारी चिकित्सा केंद्र भंडारों में बुधवार को भेजी जाएगी।

एसआईआई दिसंबर 2021 तक स्वास्थ्य मंत्रालय को टीके की 2.4 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने वाली है। कंपनी देश में टीके की 37 खेप भेजेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के केंद्रीय बजट भाषण में देश में विकसित न्यूमोकोकल टीके की घोषणा की थी जिसके दो दिनों के बाद ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए कंपनी को आर्डर दे दिया था।

सीतारमण ने कहा था कि इससे सालाना 50,000 मौतों को रोकने में मदद मिलेगी।

भारत के औषधि नियामक ने पिछले साल जुलाई में न्यूमोकोकल पॉलीसैकेराइड संयुग्म टीके के लिए मंजूरी प्रदान कर दी थी। इससे पहले एसआईआई द्वारा पेश तीसरे चरण के क्लीनिक ट्रायल के आंकड़ों की समीक्षा की गयी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नवजात बच्चों में स्ट्रेप्टोकोकस निमोनिया के कारण गंभीर बीमारी और निमोनिया के खिलाफ टीकाकरण के लिए इस टीके का इस्तेमाल किया जाता है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था कि निमोनिया से बचाव के लिए देश में विकसित यह पहला टीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां