लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा कार्यक्रम पर पाबंदी लगाए जाने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं: मनोज तिवारी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मुसलमानों का तुष्टीकरण करने और छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल को लिखे एक पत्र में तिवारी ने छठ मनाने को लेकर केंद्र से दिशा-निर्देश लेने के आम आदमी पार्टी सरकार के कदम पर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर सरकार 'गंभीर' थी तो त्योहार को प्रतिबंधित करने से पहले ऐसा करना चाहिए था।

तिवारी ने कहा, ''मुझे यह कहते हुए खेद है कि आप लगातार हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए काम कर रहे हैं और आप दिल्ली में मुस्लिम तुष्टीकरण के दोषी हैं। छठ पर प्रतिबंध के माध्यम से आपने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।''

उन्होंने कहा कि छठ केवल पूर्वांचलियों (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी भाषी) का त्योहार नहीं है, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का एक अविभाज्य हिस्सा भी है।

तिवारी ने कहा, ''मुख्यमंत्री होने के नाते इस तरह का हिंदू विरोधी रवैया अपनाना आपको शोभा नहीं देता। आपकी वजह से (मुख्यमंत्री) पद की गरिमा धूमिल हो रही है।''

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ समारोह के संबंध में केन्द्र के दिशा-निर्देशों के आधार पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल