लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने ग्राहक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:14 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 25 जून ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की बरेली जंक्शन शाखा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक ग्राहक को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न11:30 बजे ग्राहक राजेश कुमार बैंक पहुंचा था और बैंक शाखा परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्रा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि मिश्रा ने कुमार को गोली मार दी जिससे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमार को तत्काल बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही घटना के बारे में कुछ पता चल सकेगा।

बैंक में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (बरेली परिक्षेत्र) रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह