लाइव न्यूज़ :

केरल मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी ने तीमारदार को पीटा, मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 नवंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज प्राधिकारियों को रविवार को निर्देश दिया कि वे एक तीमारदार को कथित रूप से पीटने वाले कॉलेज के सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं हो।

इससे एक दिन पहले राज्य मानवाधिकार आयोग ने सुरक्षाकर्मी द्वारा तीमारदार अरुण देव (28) को हाल में पीटे जाने के संबंध में एक मामला दर्ज किया था।

अस्पताल में भर्ती अपनी दादी की देखभाल कर रहे कुमार को प्रवेश पास दिखाने के बावजूद वार्ड में जाने नहीं दिया गया। जब उसने इस बारे में प्रश्न पूछा, तो सुरक्षाकर्मी ने कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे घसीटकर गार्ड रूम के पीछे ले जाकर मारपीट की गई। लोगों द्वारा कैमरे में कैद की गई वीडियो में इस पूरी वारदात को देखा जा सकता है।

मंत्री ने बताया कि अस्पताल के लिए सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने वाली सुरक्षा एजेंसी ने आरोपी कर्मी को निलंबित कर दिया है।

मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है, ताकि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। मंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों को एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगने और यदि आवश्यक हो तो उसके साथ अनुबंध समाप्त करने का भी निर्देश दिया है।’’

स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिए जाने के भी निर्देश जारी किए हैं।

इस बीच, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एंटनी डोमिनिक ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक और शहर के पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने और तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

हमले का वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने मामला दर्ज किया।

आयोग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना एक दिन पहले वार्ड संख्या 17,18 और 19 के प्रवेश द्वार पर हुई थी।

आयोग ने कहा कि इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?