लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं, सतर्कता में ढिलाई नहीं दें : सरकार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सरकार ने टीकाकरण और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने पर शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए सतर्कता में ढिलाई नहीं बरतें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के सप्ताह में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। ’’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने कहा , ‘‘ जब पूरा देश सुरक्षित नहीं हो जाता, हम सुरक्षित नहीं हैं। सतर्कता में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। वायरस (का स्वरू़प) लगातार बदलता रहता है।’’

उन्होंने कहा कि केरल, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में रोजाना कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर केंद्र सरकार की बहुविषयक दल भेजे गये हैं।

कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में पॉल ने कहा, ‘‘हम जांच सुविधाओं, वेंटीलेटर, दवाइयों और निषिद्ध उपायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तथा बच्चों को लेकर तीसरे लहर के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही, यदि हम अनुशासित रहे, तो तीसरी लहर नहीं आयेगी।’’

कोविड-19 संक्रमण की तीसरी आशंकित लहर से निबटने के बारे में पॉल ने कहा, ‘‘हम परीक्षण सुविधाओं, वेंटिलेटर, दवाओं और निरूद्ध उपायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों एवं बच्चों के लिहाज से तीसरी लहर के लिए तैयार है।’’ उन्होंने यह भी जोड़ा , ‘‘यदि हम अनुशासित हैं तो तीसरी लहर नहीं आयेगी।’’

टीकाकरण की गति को लेकर हो रही आलोचना के बारे में अग्रवाल ने कहा कि 21 जून के बाद से प्रतिदिन भारत में 50 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा यह प्रतिदिन नार्वे की समूची आबादी को टीका लगाने के समान है।

उन्होंने कहा, ‘‘16 जनवरी को अभियान शुरू होने के बाद हमने अभी तक 34 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी है जो अमेरिका की समूची आबादी के बराबर है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम 100 मीटर की फर्राटा दौड़ नहीं मैराथन दौड़ रहे हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि जनवरी में प्रतिदिन 2.35 लाख लोगों को टीका दिया गया जो मार्च में बढ़कर 16.93 लाख प्रतिदिन और अप्रैल में 29.96 लाख हो गया। उन्होंने कहा कि मई में राज्यों को टीका खरीदने की अनुमति देने के साथ नीति में आये परिवर्तन के बाद मई माह में टीकाकरण की औसत गति में कमी आयी। इस माह में प्रतिदिन दिन 19.96 लाख लोगों को टीका दिया गया।

उन्होंने कहा कि 21 जून से भारत में प्रतिदिन औसतन 38.89 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि 80 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 90 प्रतिशत अग्रिम मोर्चा कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें प्रदान कर दी गयी हैं।

दवाओं की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि स्थिति गतिशील है तथा आने वाले दिनों में स्थिति और ‘‘उदार’’ होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम अपने मुख्य आपूर्तिकर्ता पर भी निर्भर रहे तो हमें लगता है कि स्थिति संतोषजनक होगी।’’

डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारे में अग्रवाल ने कहा कि अभी तक जिनोम स्वीक्वेंस में 56 मामलों का पता चला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 46617 मामले सामने आये हैं जिससे कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 30458251 हो गयी है। इनमें रोग से उबरने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत है। इस प्रकार के 853 और रोगियों की मृत्यु के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,00,312 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू