लाइव न्यूज़ :

केरल में गुजर चुका है कोविड-19 की दूसरी लहर का चरम : विजयन

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का चरम दौर गुजर चुका है। उन्होंने लोगों से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की अपील भी की।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का चरम दौर गुजर चुका है, लेकिन इसके बावजूद हमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सप्ताहांत कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन से पहले लगाए गए प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप कोरोना संक्रमण के दैनिक नए मामलों में कमी आ रही है।’’

मुख्यमंत्री ने आज कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर एक बैठक करने के बाद कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में भी गिरावट देखी जा रही है जो कि एक अच्छा संकेत है।

इस बीच, केरल में सोमवार को कोविड-19 के 21,402 नए मामले सामने आए जबकि रिकार्ड 99,651 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 87 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6515 हो गयी।

राज्य में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,62,315 हो गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन संबंधी कड‍़े प्रतिबंध जारी रहेंगे। तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलाप्पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे