लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक, सरकार कोई कमी नहीं रखेगी : गहलोत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 00:41 IST

Open in App

जयपुर, 16 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को खतरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आम जनता की मदद में कोई कमी नहीं रखेगी।

राजस्थान में सप्ताहांत का कर्फ्यू शनिवार शाम छह बजे शुरू हो गया जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। उसके बाद भी राज्य सरकार ने हर शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की जान और आजीविका को लेकर चिंतित है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिये जरूरी कदम उठाए गए हैं।

विभिन्न चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप देख रहे हैं कि इलेक्शन के अंदर तो सारी हदें पार हो गईं। मना करने की गुहार लगाने के बावजूद न्यायपालिका ने भी चुनाव की अनुमति दे दी। यह उनका अपना फैसला है। इलेक्शन कमीशन को अपनी ड्यूटी अदा करनी थी, वो भी इलेक्शन करवाने लग गए और हम लोगों ने भी गलतियां कीं। जिस प्रकार से बिहार के चुनाव शुरू हुए थे, लाखों की रैलियां हो रही थीं, अब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं तो देख लिया आपने कि क्या-क्या हो रहा है। राजस्थान में उपचुनाव के लिए भी रैलियां हो रही थीं, कुछ हद तक तो हम भी जिम्मेदार हैं।'’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की जो दूसरी लहर आई है, उसने पिछले एक महीने से पूरी तरह तबाही मचा दी है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को 250 केस आ रहे थे, अब साढ़े छह-सात हजार मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। मृत्युदर शून्य हो गई थी, आज 31 लोगों की जान चली गयी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ये स्वरूप बहुत ही खतरनाक है।

इसके साथ ही गहलोत ने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील करते हुए लोगों से कहा है कि नंबर आने पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए