लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दूसरी लहर का पड़ रहा चारधाम यात्रा की बुकिंग पर असर

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:50 IST

Open in App

ऋषिकेश, 22 अप्रैल उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते मामलों का असर आगामी चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है और अब तक श्रद्धालुओं द्वारा प्रसिद्ध हिमालयी धामों की यात्रा के लिए बसों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है ।

चारधाम यात्रा अगले माह की 14 तारीख को अक्षयतृतीया के पर्व से शुरू हो रही है जब उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे ।

तीर्थयात्रा के लिए बसों का प्रबंध करने वाली यात्रा प्रबंधन संयुक्त रोटेशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर रॉय ने 'भाषा' को बताया, “हर साल इस समय तक यात्रा के लिए कम से कम 500 बसों की बुकिंग होना सामान्य बात है लेकिन इस बार अब तक एक भी बस की बुकिंग नहीं हुई है जिसने पर्यटन उद्योग से जुडे लोगों में चिंता बढ़ा दी है।”

यात्रा मार्ग पर वाहन संचालित करने वाले बस ऑपरेटरों के लिए माहौल को “बहुत निराशाजनक” बताते हुए रॉय ने कहा कि हमें आधी सवारियों की बजाय बस में पूरी सवारियां भरने की अनुमति दी जानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते समय पर्यटन उद्योग में जारी निराशाजनक माहौल को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए और यात्रा मार्गों पर बसों में पूरी क्षमता में सवारियां बैठाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने हालांकि कहा कि एसओपी में श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जा सकता है ।

रॉय ने कहा कि अगर यात्री कोविड मुक्त हैं तो बसों में सामाजिक दूरी की कोई जरूरत ही नहीं है ।

उत्तराखंड में बुधवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक रिकार्ड 4807 कोविड मरीज मिले थे।

पिछले साल भी महामारी का प्रभाव चारधाम यात्रा पर पड़ा था और सभी मंदिर अपने तय समय से काफी बाद में खुले थे। हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा भी बहुत विलंब से खुला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस