लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण का दूसरा चरण, पहले दिन लगा लगभग चार हजार लोगों को टीका

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:17 IST

Open in App

रायपुर, एक मार्च छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के पहले दिन लगभग चार हजार लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक और 45 -59 वर्ष के ऐसे नागरिक शामिल हैं जिन्हें कोई दूसरी गंभीर बीमारी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य के 60 सरकारी तथा 21 निजी अस्पतालों में सोमवार से टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के दूसरे चरण के पहले दिन राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 3259 वरिष्ठ नागरिकों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 509 लोगों (जिन्हें कोई दूसरी गंभीर बीमारी है) को टीका लगाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के लिये आधार कार्ड प्राथमिकता से ले जाना होगा। इसके अलावा फोटोयुक्त वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पेंशन दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई भी दस्तावेज मान्य होगा।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण नि:शुल्क होगा तथा निजी अस्पतालों से टीका लगाने पर 250 रूपए देने होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि टीका लगने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, दूसरों से दो गज की दूरी रखने और हाथों की सफाई करने जैसे निर्देशों का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार दूसरा डोज लगने के दो सप्ताह बाद ही शरीर में एंटीबाडी बनता हैं इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव का उपाय करना जरूरी है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में 40 निजी अस्पताल टीकाकरण केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। बाद में इसकी संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि राज्य में दूसरे चरण में लगभग 60 लाख नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट