लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 86 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:20 IST

Open in App

कोलकाता, दो अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को राज्य के चार जिलों में 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान कराया गया था।

बृहस्पतिवार को दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सीईओ कार्यालय ने कहा था कि 75.94 लाख मतदाताओं में से 80.43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को अद्यतन आंकड़ा जारी किया गया।

सीईओ ने कहा कि नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में 88.01 प्रतिशत मतदान हुआ। नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है।

इन चार जिलों में सबसे अधिक 87.42 प्रतिशत मतदान पूर्व मेदिनीपुर में हुआ जबकि बांकुड़ा में 86.98 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 86.74 प्रतिशत और पश्चिम मेदिनीपुर में 83.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीईओ ने बताया कि बांकुड़ा जिले के कोटुलपुर सीट पर सबसे अधिक 90 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया जबकि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर में सबसे कम 72.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में 27 मार्च को पहले चरण के चुनाव में 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो