लाइव न्यूज़ :

तकनीक आधारित ‘रिमोट वोटिंग’ की तलाश, इसके लिए राजनीतिक सहमति जरूरी: निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने एक संसदीय समिति को सूचित किया है कि प्रौद्योगिकी आधारित ‘रिमोट वोटिंग’ मतदान पद्धति को शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए राजनीतिक सहमति जरूरी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने संसदीय समिति को यह भी बताया कि आयोग ने शुरू में ‘‘ब्लॉकचैन आधारित इंटरनेट वोटिंग’’ के लिए प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ विकल्पों का पता लगाया था।

आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली कानून और कार्मिक संबंधी स्थायी संसदीय समिति के समक्ष ‘पावर प्वाइंट’ प्रस्तुतीकरण दिया।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने समिति को यह भी बताया कि दुनिया भर में ‘रिमोट वोटिंग’ (दूरस्थ मतदान) ज्यादातर मतपत्रों से होती है और ‘इंटरनेट वोटिंग’ पर केवल असाधारण मामलों में ही विचार किया जाता है।

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि ‘रिमोट वोटिंग’ की शुरुआत के लिए मतदाता सूची से संबंधित प्रावधानों, मतदान केंद्र, क्षेत्रीय अवधारणा, चुनाव संचालन, मतगणना और चुनावी अपराधों में कानूनी बदलाव की आवश्यकता हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र